मध्य रेल के पुणे मंडल पर गाड़ियों की समय सारिणी में बदलाव, जानें कब करें यात्रा

97

 मध्य रेल पुणे मंडल के राजेवाड़ी – जेजुरी- दौंडज स्टेशनों के बीच ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक डबलिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इस कारण कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।

  • पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर के अनुसार निम्नलिखित ट्रेन 31 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या 01539/01540 पुणे सातारा – पुणे
  • गाड़ी संख्या 01535/01536 पुणे – फलटन -पुणे
  • गाड़ी संख्या 01537/01538 लोणंद – फलटन – लोणंद
  • गाड़ी संख्या 11425 /11426 पुणे – कोल्हापुर -पुणे एक्सप्रेस पुणे -सातारा- पुणे के बीच रद्द रहेगी, यह गाड़ी सातारा -कोल्हापुर- सातारा के बीच चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 11029/11030 मुंबई – कोल्हापुर -मुंबई कोयना एक्सप्रेस 28 जुलाई को रद्द रहेगी

यह भी पढ़ें – शतरंज ओलंपियाड: रिकॉर्ड 6 टीमें उतारेगा भारत, ये 30 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

27 जुलाई को रवाना होकर परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाें में…

  • गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन -यशवंतपुर एक्सप्रेस दौंड -कुर्डूवाड़ी – मिरज होकर चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दौंड-कुर्डूवाड़ी- मिरज होकर चलेगी। इसके फलस्वरूप यह गाड़ी सातारा, कराड, सांगली स्टेशन पर नही पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 16508 बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस मिरज- कुर्डूवाड़ी- दौंड-पुणे होकर चलेगी। इसके फलस्वरूप यह गाड़ी सांगली,सातारा, कराड स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी। पुणे से यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.