बिहार में मिले मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध, स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया यह दावा

बिहार में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आए हैं।

112

बिहार में पटना के बाद अब नालंदा के राजगीर में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला है। दोनों के सैंपल को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजा है।

पटना में मंकीपॉक्स की संदिग्ध मरीज महिला खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली की रहने वाली है। उसे पहले बुखार आया और बाद में उसके हाथ में जुलपती जैसा हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर और पीएमसीएच के विशेषज्ञों ने उसके सैंपल लिए। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि यह मंकीपॉक्स का मामला नहीं है।

नालंदा में भी एक मरीज में दिखे मंकीपॉक्स के लक्षण
अब नालंदा जिले के राजगीर के एक युवक में मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। उसका भी सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जा रहा है। रिपोर्ट 4-5 दिन में आएगी।

राज्य में अलर्ट जारी
राज्य में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आए हैं। इनमें केरल के 3 और दिल्ली का 1 मामला है। इसके बाद पटना में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध केस सामने आया। यह वायरस अब तक 77 देशों में फैल चुका है। इसके मद्देनजर डब्ल्यूएचओ ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.