कार्रवाई संजय राऊत पर और सदमे में असलम शेख? जानिये, क्या है खबर

देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास सागर पर असलम शेख तथा मोहित कंबोज ने फडणवीस के साथ 31 जुलाई देर रात गोपनीय बैठक की।

126

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संजय राऊत पर हो रही कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री असलम शेख ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। यह मुलाकात मुंबई भाजपा सचिव मोहित कंबोज ने तय की थी।

देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास सागर पर असलम शेख तथा मोहित कंबोज ने फडणवीस के साथ 31 जुलाई देर रात गोपनीय बैठक की। इस मुलाकात के बारे में भाजपा तथा असलम शेख की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, इसलिए इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें – बंगाल में बड़ा हादसाः जलाभिषेक करने जा रहे 10 कांवरियों की करंट लगने से मौत, 16 झुलसे

करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप लगाया
-जानकारी के अनुसार असलम शेख पर मालाड के मार्वे बीच पर अवैध तरीके बनाए गए निर्माण कार्य में 200 करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप लगाया था। इन तीनों की बहुत देर तक सागर बंगले पर गोपनीय चर्चा हुई। चर्चा के समय कोई भी अन्य व्यक्ति वहां उपस्थित नहीं था।

-बताया जा रहा है कि असलम शेख के हाथ-पैर 31 जुलाई को ईडी की संजय राऊत पर की जा रही कार्रवाई से सुन्न हो गए थे, इसी वजह से वे 31 जुलाई से अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर रखा है और मीडिया को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.