पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल, मूसेवाला मर्डर के बाद अब ‘आप’ पार्षद के साथ हुआ ऐसा

124

पंजाब में एक और सनसनीखेज घटना घटी है। यहां एक जिम में घुस कर आम आदमी पार्टी के पार्षद की हत्या कर दी गई है। पंजाब में बहुचर्चित मूसेवाला मर्डर के दो महीने ही हुए हैं। उसके बाद इस तरह की हुई दूसरी हत्या ने पंजाब की कानून-व्वस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

पंजाब के मालेरकोटला जिले में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर की हत्या से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। आम आदमी पार्टी की मान सरकार पर अपने ही नेताओं और पार्षदों की सुरक्षा करने में विफल रहने के आरोप लगने लगे हैं।

गोलियों से कर दी छलनी
जिस समय पार्षद की हत्या की गई, उस समय वे जिम में थे। 1 अगस्त को तड़के दो अज्ञात बाइक सवार जिम में घुस गए और उन्हें गोलियों से छलनी कर दी। उसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि दो व्यक्ति जिम में घुस गए और अकबर को गोली मार दी। उन्होंने मोहम्मद अकबर को बिलकुल करीब से गोली मारने की जानकारी दी।

वारदात सीसीटीवी में कैद
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया है कि यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। लेकिन दावे के साथ कहना मुश्किल है। फिलहाल जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.