मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने की संघ प्रमुख से मुलाकात, इन मुद्दोंं पर हुई बात

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे एमआईडीसी स्थित कार्यक्रम में थे। जब उन्हें पता चला तो वे और फडणवीस दोनों उनसे मिलने गए।

112

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत से सोमवार को दादर के पितृछाया इमारत में स्थित संघ कार्यालय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की। भागवत ने इन दोनों के साथ आधा घंटा तक चर्चा की और दोनों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुस्तक दी।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि सरसंघचालक ने हिंदुत्व के विस्तार के संदर्भ में बात की है। सरसंघचालक ने कहा कि सभी लोगों को हिंदुत्व के लिए मिलकर काम करना चाहिए। हिंदुत्व ही हमारा मुख्य एजेंडा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे एमआईडीसी स्थित कार्यक्रम में थे। जब उन्हें पता चला तो वे और फडणवीस दोनों उनसे मिलने गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं खुद सरसंघचालक मोहन भागवत से मिलना चाहता था। यह सिर्फ सदिच्छा भेंट थी। बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस पहले सरसंघचालक से मिलकर चर्चा किए थे। इसके बाद फडणवीस तथा एकनाथ शिंदे दोनों सरसंघचालक से मिले और आधे घंटे तक चर्चा की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.