स्नोडेन को अमेरिकी नागरिकता देने पर रूस हुआ लाल, ये है कारण

रूस ने नौ साल बाद स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की है। 39 वर्षीय स्नोडेन ने गुप्त फाइलों को लीक करने के आरोपों के बीच अमेरिका से भागकर रूस में शरण ली थी।

158

रूस ने पूर्व अमेरिकी खुफिया एजेंट एडवर्ड स्नोडेन को रूस की नागरिकता प्रदान कर एक तरह से अमेरिका को खुली चुनौती दी है। माना जा रहा है कि रूसी व्लादीमिर पुतिन ने स्नोडेन को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा गुप्त निगरानी अभियानों की जानकारी देने का इनाम दिया है। रूस ने नौ साल बाद स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की है। 39 वर्षीय स्नोडेन ने गुप्त फाइलों को लीक करने के आरोपों के बीच अमेरिका से भागकर रूस में शरण ली थी।

एडवर्ड ने एनएसए के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निगरानी कार्यों का खुलासा किया था, जहां उन्होंने काम किया। अमेरिका स्नोडेन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए वापस लाना चाहता था लेकिन वह पिछले नौ साल से रूस में ही था। इस मामले में स्नोडेन और रूसी सरकार का भी बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो मेजर सहित छह जवानों की मौत

लिंडसे मिल्स भी नागरिकता के लिए करेंगी आवेदन 
जानकारी के अनुसार पुतिन के केवल एक फरमान से 72 विदेशी मूल के व्यक्तियों की सूची में नागरिकता प्रदान करने के लिए स्नोडेन का नाम सामने आया है। इसी के साथ स्नोडेन की पत्नी लिंडसे मिल्स भी नागरिकता के लिए आवेदन करेंगी। रूस ने स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास का अधिकार दिया था, जिससे उनके लिए रूसी नागरिकता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो पाया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.