रूस ने भारत को बताया खास दोस्त, पाकिस्तान से रिश्ते पर कही यह बात

रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि रूस कभी कुछ ऐसा नहीं करेगा, जिससे भारत को नुकसान हो। उन्होंने भारत-चीन के तल्ख रिश्तों पर भी अपना रूख रखा।

148

भारत और रूस की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। जब दुनिया के कई बड़े देश रूस पर पाबंदियां लगाए हुए हैं, ऐसे समय में भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है। वहीं, पाकिस्तान है कि इस समय दाने-दाने को मुहताज है। ऐसे समय में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत और पाकिस्तान के साथ रूस के रिश्तों पर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत, रूस का खास दोस्त है और पाकिस्तान के कारण रूस अपने दोस्त से संबंध खराब नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के लिए रूस ने पाकिस्तान के साथ अपने रक्षा संबंधों का गला घोंट दिया है।

हम ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे हो नुकसान
नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलीपोव ने कहा कि रूस कभी कुछ ऐसा नहीं करेगा, जिससे भारत को नुकसान हो। उन्होंने भारत-चीन के तल्ख रिश्तों पर भी अपना रूख रखा। उन्होंने कहा कि रूस चाहता है कि भारत और चीन के संबंध सामान्य हों। यह न केवल एशियाई सुरक्षा, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी अहम होगा। वैश्विक स्तर पर इसके कई अनुकूल परिणाम निकलेंगे। लेकिन भारत-चीन संबंधों में सुधार अमेरिका के लिए आपदा की तरह होगा। उन्होंने दावा कि रूस कच्चे तेल पर पश्चिमी देशों के प्राइस कैप के बावजूद भारत को तेल देता रहेगा। साथ ही निर्यात का स्तर बनाए रखेगा।

ये भी पढ़ें- आरबीआई ने आम आदमी को दिया एक और झटका, फिर बढ़ा रेपो रेट

अमेरिका ने कहा, भारत के कदमों से हम संतुष्ट
उधर, अमेरिका के यूरोपीय और यूरेशियाई राज्य मामलों की अतिरिक्त सचिव कैरेन डॉनफ्राइड ने कहा कि भारत के रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका को कोई आपत्ति नहीं है। हम भारत के कदमों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। अमेरिका की इसे लेकर नई दिल्ली पर किसी प्रतिबंध की कोई योजना नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.