रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, पुणे मंडल में इन गाड़ियों के आगमन- प्रस्थान के समय में बदलाव

123

मध्य रेल पुणे मंडल के पुणे-लोनावला सेक्शन में चलनेवाली चार लोकल सेवाओं के ओरिजनेटिंग/ टर्मिनेटिंग स्टेशन एवं उनके समय में आंशिक बदलाव किया गया है, जो 11 फरवरी से प्रभावी होगा।

पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुणे से 20.00 बजे चलनेवाली लोकल संख्या 01576 पुणे-लोनावला पुणे के स्थान पर शिवाजीनगर से 20.05 बजे रवाना होगी। शिवाजीनगर से 20.35 बजे चलनेवाली लोकल संख्या 01578 शिवाजीनगर-लोनावला शिवाजीनगर के स्थान पर पुणे से 20.37 बजे रवाना होकर लोनावला आगमन समय 21.57 बजे रहेगा। लोनावला से चलनेवाली लोकल संख्या01569लोनावला–शिवाजीनगर को पुणे तक विस्तारित किया गया है तथा इस लोकल का पुणे आगमन समय 20.32 बजे रहेगा। लोनावला से चलनेवाली लोकल संख्या 01567 लोनावला-पुणे का लोनावला प्रस्थान समय 18.20 के स्थान पर 18.08 बजे रहेगा तथा यह लोकल शिवाजीनगर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी एवं उसका आगमन समय 19.38 बजे रहेगा। इसी के साथ मंडल पर चलनेवाली कुछ यात्री गाड़ियों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन प्रस्थान समय में मामूली बदलाव किए गए है, जो क्रमशः दिनांक 11 एवं 12 फरवरी से प्रभावी होंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01586 पुणे-तलेगांव लोकल पुणे से 08.53 बजे रवाना होगी तथा तलेगांव 09.43 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01562 पुणे -लोनावला लोकल पुणे 09.57 बजे रवाना होगी तथा लोनावला 11.20 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 11421 पुणे -सोलापुर डेमू पुणे से 08.25 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 01531 पुणे-बारामती पैसेंजर दौंड का समय 20.20 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 22731 हैदराबाद-मुंबई एक्सप्रेस केडगांव से 07.50, उरुली से 08.12 तथा पुणे से 9.00 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 12114 नागपुर –पुणे एक्सप्रेस पुणे 09.30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो तथा गाड़ी संख्या 11428 जसीडिह-पुणे एक्सप्रेस पुणे 09.45 बजे पहुंचेगी। 12 फरवरी से आगमन समय में मामूली बदलाव के साथ गाड़ी संख्या 12136 नागपुर –पुणे एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस पुणे 09.30 बजे पहुंचेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.