बिहार में जंगलराज की वापसी! एक और नेता की हत्या

लोगों का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जब सरकार की पार्टी के लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा?

144

बिहार में एक बार फिर जंगलराज लौट आया है। यहां बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश आए दिन कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गया में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता सुनील कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। सुशासन बाबू के राज में यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई नेता बदमाशों की गोलियों का निशाना बन चुके हैं।

पार्टी से लौटते समय हुआ हमला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलेमपुर मोहल्ला निवासी जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह 10 फरवरी की देर रात एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जब सरकार की पार्टी के लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा?

ये भी पढ़ें- दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की कार्रवाई, YSR कांग्रेस सांसद का बेटा गिरफ्तार

इससे पहले भी हो चुकी नेताओं की हत्या
यह पहली बार नहीं है, जब बिहार में किसी नेता को शिकार बनाया गया है। इससे पहले भी दिसंबर, 2022 में दरभंग जिले के कांग्रेस नेता जियाउर रहमान उर्फ बब्बर की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जियाउर रहमान की हत्या कर बदमाशों ने उनका शव शोभन एकमी बाईपास किनारे बांसबाड़ी में फेंक दिया था। वहीं, नवंबर 2022 में कटिहार जिले में भाजपा नेता संजीव मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता को उनके घर के सामने ही बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। अब एक बार फिर बदमाशों ने नेता को अपना शिकार बनाया है। इससे यही साबित होता है कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज लौट आया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.