डब्ल्यूपीएल नीलामी : हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना पर पैसों की बारिश

गुजरात जायंट्स ने गार्डनर को 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा आरसीबी ने एलिसे पेरी को 1.7 करोड़ रुपए में खरीदा। यूपी वारियर ने सोफी एलेक्सटोन को 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा है।

158

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सत्र के लिए 13 फरवरी (सोमवार) को हो रही नीलामी में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। गुजरात जायंट्स ने गार्डनर को 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा।

सूची में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल
इसके अलावा आरसीबी ने एलिसे पेरी को 1.7 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। इसके अलावा यूपी वारियर ने सोफी एलेक्सटोन को 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। महिला प्रीमियर लीग प्लेयर नीलामी के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिसके बाद छंटनी कर 449 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से आठ खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 202 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 हैं और आठ सहयोगी देशों से हैं। पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में चुनाव का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के इस कदम को ठहराया सही

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अब तक सबसे महंगी बिकी हैं। उन्हें आरसीबी ने 3.4 करोड़ में खरीदा है। डब्ल्यूपीएल नीलामी 2023 में अब तक के बिके सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

1.स्मृति मंधाना (भारत) – 3.4 करोड़ – आरसीबी।

2. एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) – 3.2 करोड़ – गुजरात।

3. नताली साइवर (इंग्लैंड) – 3.2 करोड़ – मुंबई।

4. दीप्ति शर्मा (भारत) – 2.6 करोड़ – यूपी वारियर्स।

5. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – 2.2 करोड़ –दिल्ली।

6. शैफाली वर्मा (भारत) – 2 करोड़ – दिल्ली।

7. बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – 2 करोड़ – गुजरात जायंट्स।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.