बांदा में स्कॉर्पियो और बोलेरो में टक्कर, चार बारातियों की मौत, कई घायल

चिल्ला थाना क्षेत्र के निवाइच गांव से बारात राजापुर चित्रकूट गई थी। वहां से वापस लौटते समय पपरेंदा गांव के समीप गल्ला गोदाम के सामने स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। दोनों वाहन टकराने के बाद खाईं में गिर गए।

132

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में गुरुवार को तड़के बारात से वापस लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। घटनास्थल पर ही चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन बाराती घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई लोगों की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के निवाइच गांव से बारात राजापुर चित्रकूट गई थी। वहां से वापस लौटते समय 15 फरवरी (गुरुवार) को तड़के चार बजे पपरेंदा गांव के समीप गल्ला गोदाम के सामने स्कॉर्पियो और बोलेरो आपस में टकरा गई। दोनों वाहन टकराने के बाद खाईं में गिर गए। इससे दोनों वाहनों में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। घटना में मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के शिकार हुए लोगों में तीन लोग निवाइच गांव के हैं। एक व्यक्ति पिपरहरी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए आधा दर्जन लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- भारतीय जवानों ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर

नशे में धुत्त थे चालक
एसपी बांदा अभिनंदन ने बताया कि राजापुर जनपद चित्रकूट से बारात से वापस निवाइच थाना पैलानी अपने गांव जा रहे थे। दोनों वाहनों में कुल 11 व्यक्ति सवार थे। सभी अत्यधिक शराब के नशे में थे। गाड़ियों में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। चालकों के अत्यधिक नशे में होने के कारण दोनों वाहन मिरगहनी थाना तिंदवारी के पास एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गए। दोनों वाहन टकराने के बाद खाईं में जा गिरें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.