छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर मुंबई में गूंजेगी वीर सावरकर लिखित आरती, जानें क्या है भाजपा की योजना?

महाराष्ट्र की भाजपा-शिवसेना सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती को भव्यता से मनाने का निर्णय किया है। कोरोना प्रतिबंधों के कारण पिछले वर्षों से बंद पड़े छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती आयोजनों को इस बार स्वातंत्र्यवीर सावरकर रचित आरती की गूंज से भव्यता दी जाएगी।

325

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाई जाएगी। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती है। भारतीय जनता पार्टी मुंबई इस दिन मुंबई के 227 वॉर्ड के 346 स्थानों पर स्वातंत्र्यवीर सावरकर द्वारा लिखित छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती का गायन करेगी।

स्वातंत्र्यवीर सावरकर सदा ही छत्रपति शिवाजी महाराज को आपना आराध्य मानते थे। पंद्रह वर्ष की आयु से राष्ट्र स्वतंत्रता आंदोलन के लिए किशोर और युवाओं को संगठित करने का कार्य जब शुरू किया तो छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उत्सव का आयोजन किया। 1902 में वीर सावरकर ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में प्रवेश लिया तो वहां उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए आरती की रचना की। जिसे छात्रावास में नियमित गाया जाता था। इस आरती को अब भाजपा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मुंबई के 227 वॉर्ड के 346 स्थानों पर गाने का निर्णय किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री होंगे सम्मिलित
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के अनुसार, पुणे में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम शिव सृष्टि में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मिलित होंगे। भाजपा द्वारा राज्य में जो कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रदर्शनी, गरीबों की सहायता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोवाडा गायन, शस्त्र प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय नौसेना के ध्वज में छत्रपति शिवाजी महाराज के रॉयल सील को सम्मिलित किये जाने का महत्व भी बताएगी।

ये भी पढ़ें – शिवसेना पर संग्राम: सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित! इस बात को लेकर असमंजस

मुंबई में कहां होगी आरती
भाजपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती कार्यक्रम उत्तर पश्चिम मुंबई में 58 स्थान, उत्तर पूर्व मुंबई में 50, उत्तर मध्य मुंबई में 63 स्थान, उत्तर मुंबई में 69 स्थान, दक्षिण मध्य मुंबई में 44 स्थान और दक्षिण मुंबई में 62 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इसमें जिन प्रमुख क्षेत्रों का समावेश है, उसमें वर्ली नाका, माटुंगा स्टेशन, छत्रपति शिवाजी पार्क, मलाड पश्चिम का राम नगर, मलाड का शहाजी राजे मैदान, कांदिवली लोखंडवाला, भायखला, चेंबूर, अणुशक्ति नगर, सायन कोलीवाडा, दहिसर, आनंद नगर, खार पश्चिम का समावेश है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.