कई ट्रेनें रद्द, कइयों का बदला गया रूट, यह है वजह

ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 26 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चुनार होकर चलेगी।

145

आद्रा मंडल के अंतर्गत पुरुलिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं, रांची मंडल के मूरी-कोटशिला रेलखंड के अंतर्गत ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रांची से चल कर मुरी, बरकाखाना, बरवाडीह होते हुए चोपन जाने वाली रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (18613) 20, 23, 25 और 27 फरवरी को रद्द रहेगी। रांची से चल कर लोहरदगा-बरवाडीह होते हुए चोपन जाने वाली ट्रेन संख्या (18631) 22, 24 , 26 और 1 मार्च को रद्द रहेगी। चोपन से चलकर नगर उंटारी-बरकाखाना होते हुए रांची आने वाली ट्रेन संख्या (18614) रांची-चोपन एक्सप्रेस 22 फरवरी और 02 मार्च को रद्द रहेगी। चोपन से चलकर लातेहार-टोरी-लोहरदगा होते हुए रांची आने वाली ट्रेन संख्या (18632) चोपन-रांची एक्सप्रेस 22 फरवरी और 02 मार्च को रद्द रहेगी। संतरागाछी से चलकर टाटा-मुरी-चोपन-कोटा होते हुए अजमेर तक जाने वाली ट्रेन संख्या (18009) संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 24 फरवरी को रद्द रहेगी। अजमेर से चलकर कोटा-कटनी मुडवार-बरकाखाना होते हुए संतरागाछी तक जाने वाली ट्रेन संख्या (18010) अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेगी।

ये भी पढ़ें- मशरूम में मिला कैंसर के उपचार में उपयोगी दुर्लभ यह तत्व!

इन ट्रेनों का बदला रूट
ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 26 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चुनार होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी से 1 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-चुनार होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी से 27 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23फरवरी से 28 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-चुनार होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 23फरवरी से 28 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड होकर चलेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.