रमेश बैस ने संभाला महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार, जानिये, किस भाषा में ली शपथ

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रमेश बैस को बधाई दी है। सीएम शिंदे ने कहा कि रमेश बैस ने पार्षद से विधायक, मंत्री और राज्यपाल पद तक का सफर तय किया है। उन्हें हर क्षेत्र का लम्बा अनुभव है। महाराष्ट्र को रमेश बैस के इस अनुभव का लाभ होगा।

148

रमेश बैस ने शनिवार को भगत सिंह कोश्यारी की जगह महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बैस को यहां राजभवन में बाम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस वी गंगापुरवाला ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खास बात यह कि रमेश बैस ने मराठी में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उनके मंत्रिपरिषद के कई सदस्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिंदे ने दी बधाई
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रमेश बैस को बधाई दी है। सीएम शिंदे ने कहा कि रमेश बैस ने पार्षद से विधायक, मंत्री और राज्यपाल पद तक का सफर तय किया है। उन्हें हर क्षेत्र का लम्बा अनुभव है। महाराष्ट्र को रमेश बैस के इस अनुभव का लाभ होगा। मैं रमेश बैश को महाराष्ट्र की जनता की ओर से बधाई देता हूं।

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे की ‘मशाल’ भी खतरे में? इस पार्टी ने किया दावा

दरअसल, भगतसिंह कोश्यारी ने सितंबर, 2019 में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी, लेकिन विपक्ष की ओर से उनका विरोध किए जाने के बाद भगतसिंह कोश्यारी ने राज्यपाल पद से पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। भगतसिंह कोश्यारी विशेष विमान से देहरादून रवाना हो गए थे और शुक्रवार शाम को ही रमेश बैस मुंबई पहुंचे थे। रमेश बैस का स्वागत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.