क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर हमला, पुलिस ने अब इन्हें किया गिरफ्तार

पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ अंधेरी इलाके के होटल स्टार सहारा में गए थे। यहां सेल्फी न देने पर कुछ लोगों ने पृथ्वी शॉ की गाड़ी को घेर लिया और उनकी कार पर हमला कर दिया।

151

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर हमला करने के आरोप में ओशिवरा पुलिस स्टेशन की टीम ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में रुद्र और साहिल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सपना गिल को गिरफ्तार किया था। सपना गिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जहां उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को सीबीआई का बुलावा, इस दिन करेगी पूछताछ

सेल्फी से इंकार करने पर हुआ था हमला
दरअसल, 16 फरवरी की रात पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ अंधेरी इलाके के होटल स्टार सहारा में गए थे। उसी समय सपना गिल और उनके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ से संपर्क किया और तस्वीरें लेने की मांग की। तब पृथ्वी शॉ ने उन्हें एक सेल्फी दी, लेकिन उसके बाद सपना गिल और उनके दोस्त पृथ्वी शॉ की और सेल्फी लेते रहे। इससे परेशान पृथ्वी शॉ ने होटल मालिक को फोन कर उन्हें बाहर निकालने को कहा।
इस पर भड़के युवकों के एक समूह ने पृथ्वी शॉ की कार को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि पृथ्वी को चोट नहीं आई लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.