सागरः भीषण बस हादसे में चार लोगों की मौत, 17 घायल

मध्य प्रदेश में सागर से छतरपुर जा रही बस एमपी 16 सी 1286 के 18 फरवरी की सुबह 6.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार यात्रियों की मृत्यु हो गई।

173

सागर ज़िले के शाहगढ़ तहसील के छान बीला थाना अंतर्गत निवार घाटी ( एनएच 86) पर सागर से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर इंदौर से छतरपुर जा रही बस एमपी 16 सी 1286 के 18 फरवरी की सुबह 6.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि 17 व्यक्ति घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल के द्वारा बस में से घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया।

चार गंभीर रूप से घायल
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि जानकारी प्राप्त होते ही बंडा के अनुविभागीय अधिकारी, एसडीओपी और तहसीलदार डॉक्टर और पैरामेडिकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बस दुर्घटना में घायल यात्रियों को प्रारंभिक उपचार करने के उपरांत बंडा एवं शाहगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इनमे चार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बस में सूची अनुसार कुल 30 यात्री थे।

घटनास्थल पर बरिष्ठ अधिकारी मौजूद
घटनास्थल पर तहसीलदार कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिखा सोनी, थाना प्रभारी किरण बटके सहित अन्य अधिकारी, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था। प्रशासन के द्वारा शीघ्र घटना स्थल पर पहुँचकर बस में फँसे हुए यात्रियों को निकाला गया एवं अस्पताल भेजा गया। जो व्यक्ति स्वस्थ्य थे, उनको जिला प्रशासन के द्वारा स्पेशल वाहन के माध्यम से गंतव्व्य ( कानपुर) हेतु रवाना कर दिया गया है। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष हैं। कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस उप महानिरीक्षक तरुण नायक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरे बंडा के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने घायलों के इलाज की जानकारी प्राप्त की।

मृतकों की हुई पहचान
निवार घाटी में हुई बस दुर्घटना मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें अनामिका सोनी (35) पत्नी अभिषेक सोनी निवासी राजनगर छतरपुर, संदीप जैन (27) पुत्र पवन जैन निवासी बिजावर जिला छतरपुर, रोहित जैन (25) पुत्र पवन जैन निवासी बिजावर जिला छतरपुर और रजत बड़ोनिया (27) पुत्र राजेंद्र बड़ोनिया छतरपुर निवासी हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.