पार्टी का नाम और सिंबल खरीदने के लिए 2,000 करोड़ की डील? जानिये, क्या कह रहे हैं राउत

यह न्याय व्यवस्था किसी की मालकिन बन गई है, यह संसद भी हिजड़ों की हवेली बन गई है, मैं किससे अपना दर्द बयां करूं! क्योंकि यहां की न्याय व्यवस्था भ्रष्टाचार के रंग में रंगी हुई है.

158

केंद्रीय चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट को झटका देते हुए शिंदे गुट को शिवसेना नाम और चुनाव चिन्ह धनुष बाण दिया। चुनाव आयेग के इस फैसले पर राजनीतिक हलकों में चर्चा का दौर चल रहा है। ठाकरे गुट ने भाजपा के साथ ही शिंदे गुट की भी आलोचना की है। सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। राउत ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि सिंबल और नाम हासिल करने के लिए 2000 करोड़ का सौदा हुआ है।

संजय राउत का ट्वीट
संजय राउत ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लोक शाहीर अन्नाभाऊ साठे की एक फोटो शेयर की है। साथ ही इस पर लोकतंत्रवादी अन्नाभाऊ साठे की कुछ पंक्तियां भी लिखी हुई हैं। यह न्याय व्यवस्था किसी की मालकिन बन गई है, यह संसद भी हिजड़ों की हवेली बन गई है, मैं किससे अपना दर्द बयां करूं, यहां की न्याय व्यवस्था भ्रष्टाचार के रंग में रंगी हुई है…! संजय राउत ने इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए हैं।

देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ थाः राउत
राउत ने एक ट्वीट में कहा कि, ​​मुझे पक्का पता है, निशान और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2 हजार करोड़ के सौदे हो चुके हैं। यह प्रारंभिक आंकड़ा है और 100 प्रतिशत सच है। जल्द ही और भी कई बातों का खुलासा होगा। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.