छत्तीसगढ़ : उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सीआरपीएफ के ‘इतने’ जवान अस्पताल में भर्ती

दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैंप में सीआरपीएफ के 25 जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए।

110

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नेरली कैंप में सीआरपीएफ के 25 जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इन जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बचेली अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

20 जवान डिस्चार्ज
इसमें से 20 जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि पांच जवानों का इलाज बचेली अपोलो अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में भर्ती जवानों ने बताया कैंप में छोले भटूरे खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ जवानों को बचेली अपोलो अस्पताल तो कुछ को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती करवाया गया था। इन जवानों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सभी की स्थिति में सुधार
बचेली अपोलो अस्पताल के डॉ. एसएम हक ने बताया कि 25 जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में लाया गया था। 20 जवानों को तुरंत उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। अभी जो भर्ती हैं, उनकी स्थित ठीक है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.