जेलेंस्की से मिलने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति, क्या ये रूस के लिए है खराब संकेत?

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध में अमेरिका समेत नाटो के सदस्य देश यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। इसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहते बोरिस जॉनसन ने दो बार यूक्रेन की यात्रा की थी। इसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कीव पहुंंचे हैं।

125

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। बाइडन यूक्रेन और रूस जंग की बरसी से ठीक पहले यहां पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मिलकर बाइडन कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।

यहां वे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ नजर आए। बाइडेन का यह दौरा चौंकाने वाला है। इसकी किसी को कानोंकान सूचना भी नहीं दी गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन के कीव पहुंचने से पहले इस इलाके को नो-फ्लाई जोन बना दिया गया था।

माना जा रहा है कि बाइडन रोमानिया के एयर स्पेस से कीव पहुंचे। यहां मौजूद जेलेंस्की ने उनका अभिवादन किया। रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। तब से इस जंग में हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने कोई आंकड़ा कभी सार्वजनिक नहीं किया है।

ये भी पढ़ें – दल गया, चिन्ह गया और अब ठाकरे गुट को लगेगा ’56’ का झटका?

अमेरिकी राष्ट्रपति का यूक्रेन की राजधानी में पहुंचना बड़ा संकेत है। माना जा रहा था कि, रूस के लिए यह युद्ध गले की हड्डी बन चुका है। जो न समाप्त हो रहा है और न ही यूक्रेन झुकने को तैयार है। नाटो सदस्य देशों के समर्थन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की यात्रा ने यूक्रेन का हौसला बढ़ा दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.