गायक सोनू निगम और उनके दोस्त पर हमला, इस विधायक के बेटे पर लगा आरोप

मुंबई के चेंबूर इलाके में चेंबूर फेस्टिवल के दौरान यह हमला किया गया। इस हमले में रब्बानी को ज्यादा चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

158

गायक सोनू निगम और उनके दोस्त रब्बानी मुस्तफा खान पर हमले की खबर सामने आई है। मुंबई के चेंबूर इलाके में चेंबूर फेस्टिवल के दौरान यह हमला किया गया। इस हमले में रब्बानी को ज्यादा चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले का आरोप ठाकरे गुट के विधायक फाटेरपेकर के बेटे पर लगा है। गायक सोनू निगम ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

सेल्फी के चक्कर में मारा धक्का
बता दें कि रब्बानी खान सोनू निगम के गुरू दिवंगत उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बेटे हैं। रब्बानी और सोनू निगम करीबी दोस्त हैं। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर सोनू निगम और रब्बानी खान पर हमला किया। सेल्फी लेने के चक्कर में सोनू निगम को धक्का मारा गया, गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें- एनआईए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इतने राज्यों में एक साथ छापेमारी

मैनेजर के साथ भी की बदतमीजी
दरअसल, स्थानीय विधायक प्रकाश फाटेरपेकर की ओर से चेंबूर फेस्टिवल चल रहा था। सोमवार (20) फरवरी को कार्यक्रम का समापन था। इस दौरान सोनू निगम जब स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, उस समय विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने सोनू की मैनेजर साईराज के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ बदतमीजी से बात की। परफॉर्मेंस के बाद जब सोनू निगम स्टेज से नीचे उतर रहे थे, तभी विधायक के बेटे ने उनके साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की, जिन्हें सोनू निगम के अंगरक्षक हरि ने रोका। इसी बात को लेकर विधायक के बेटे को गुस्सा आ गया और उसने हरि को धक्का मार दिया। इतना ही नहीं उसने सोनू के दोस्त रब्बानी खान को भी धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गए। रब्बानी को काफी चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.