संसद रत्न पुरस्कार के लिए 13 सांसद नॉमिनेट, जानिये, किस दल के हैं कितने सदस्य

संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए 13 सांसदों को नॉमिनेट किया गया है। इसमें राज्यसभा के पांच और लोकसभा के आठ सदस्यों के नाम शामिल हैं।

130

संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए 13 सांसदों को नॉमिनेट किया गया है। इसमें राज्यसभा के पांच और लोकसभा के आठ सदस्यों के नाम शामिल हैं। संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघावाल और पूर्व चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली जूरी समिति ने इनके नाम दिए हैं।

इन नेताओं का नाम शामिल
संसद रत्न पुरस्कार के लिए भाजपा के बिद्युत बरन महतो, भाजपा के सुकांत मजूमदार, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा, भाजपा के विजय कुमार गवित, भाजपा के गोपाल शेट्टी, भाजपा के सुधीर गुप्ता, एनसीपी के डॉक्टर अमोल रामसिंह कोल्हे, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिट्स, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से फौजिया तहसीन अहमद खान, समाजवादी पार्टी के नेता विशंभर प्रसाद निषाद और कांग्रेस नेता छाया वर्मा को नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें- शिवसेना पर घमासान, चुनाव आयोग के निर्णय पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई लटकी

ऐसे हुई शुरुआत
संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। डॉ. अब्दुल कलाम ने खुद 2010 में चेन्नई में पुरस्कार समारोह के पहले संस्करण का शुभारंभ किया था। यह पुरस्कार शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया जाता है। अब तक 90 सांसदों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.