उत्तर प्रदेश के अधिकारी ने मुंबई में दी जान, पुलिस ढूंढ रही कारण

उत्तर प्रदेश पर्यटव विभाग का मुंबई में दो कार्यालय है। कफ परेड स्थित वर्ल्ड ट्रेन सेंटर में एक कार्यालय है जबकि नवी मुंबई में उत्तर प्रदेश भवन में भी कार्यालय है।

160

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के लखनऊ कार्यालय में तैनात विमलेश कुमार बनारसीदास ओदित्य ने मुंबई में आत्महत्या कर ली है। यह घटना तिलक नगर में हुई है। पुलिस को दिये बयान में अधिकारी की पत्नी रमा ने आत्महत्या की पीछे कार्य का तनाव बताया है। जबकि, पुलिस इस प्रकरण में अन्य कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या करनेवाले विमलेश कुमार बनारसीदास ओदित्य पर्यटन विभाग में उपसंचालक थे। उन्होंने मुंबई के तिलक नगर क्षेत्र में इमारत की दूसरी मंजिर से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने इस प्रकरण में दुर्घटना मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। विमलेश कुमार वर्तमान समय में मुंबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के कार्यालय में तैनात थे। वे चेंबूर तिलक नगर के विंग तारा गगन सोसायटी में पत्नी रमा के साथ रहते थे। मंगलवार सबेरे 9 बजे के लगभग उन्हें घायल अवस्था में मनपा के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विमलेश कुमार ने दो महीने पहले नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था, उन्हें 31 मार्च तक नौकरी करनी थी। तिलक नगर पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – नेताजी को ‘वंदे भारत’ पसंद है, देश के 60 सांसदों ने रखी मांग

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.