मध्य रेल: बलिया-गोरखपुर के अलावा इन विशेष ट्रेनों की अवधि में विस्तार

मध्य रेल ने ग्रीष्मकालीन और त्योहारी यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए कुछ सेवाओं का विस्तार किया है।

151

होली और गर्मी की छुट्टियों के कारण यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल ने कई विशेष ट्रेनों की अवधि का विस्तार किया है।

मध्य रेल मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, जिन ट्रेन सेवाओं में विस्तार किया गया है, वह इस प्रकार है।

दादर-बलिया ट्रेन का विस्तार

ट्रेनों के विस्तार के तहत 27.02.2023 तक अधिसूचित दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 01025 को अब 30.06.2023 तक बढ़ाया गया है। 01.03.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को अब 02.07.2023 तक बढ़ाया गया है।

दादर गोरखपुर ट्रेन सेवा विस्तार

28.02.2023 तक अधिसूचित, ट्रेन संख्या 01027 विशेष दादर-गोरखपुर सप्ताह में 4 दिन अब 29.06.2023 तक चलने के लिए बढ़ाया गया है। 02.03.2023 तक अधिसूचित ट्रेन संख्या 01028 विशेष गोरखपुर-दादर (सप्ताह में 4 दिन) अब 03.07.2023 तक विस्तारित की गई है।

नागपुर-मडगांव ट्रेन सेवा विस्तार

25.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित ट्रेन संख्या 01139 विशेष नागपुर-मडगांव द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जिसे अब गैर-मानसून समय सारणी के अनुसार 07.06.2023 तक विस्तारित किया गया है और इसे मानसून समय सारणी के अनुसार 01.07.2023 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 01140 मडगांव-नागपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 26.02.2023 तक चलने के लिए अधिसूचित, जिसे अब गैर-मानसून समय सारणी के अनुसार 08.06.2023 तक बढ़ाया गया है और इसे मानसून समय सारणी के अनुसार दिनांक 02.07.2023 तक बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें – शिवसेना पर घमासान, चुनाव आयोग के निर्णय पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई लटकी

ट्रेनों के समय, संरचना और हॉल्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गाड़ी संख्या 01025, 01027 और 01139/01140 विशेष ट्रेनों की विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 22.02.2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। ट्रेन के हॉल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.