मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में 130 वादे किए थे। 110 वादे इस बजट में पूरे करने का प्रावधान किया गया है।

108

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को 25 करोड़ की आबादी के लिए कल्याणकारी बताया। बजट पेश होने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर यूपी के लिए है। इस बजट को प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री खन्ना और अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी को बधाई देता हूं। एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। 16-17 में तीन लाख 40 हजार का बजट था। आज छह लाख 90 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश हुआ है।

सरकार ने नहीं बढ़ाया कोई टैक्स
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में 130 वादे किए थे। 110 वादे इस बजट में पूरे करने का प्रावधान किया गया है। अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़े हैं। उसका परिणाम है 2016-17 में केवल 86 हजार करोड़ का राजस्व था। आज दो लाख 30 हजार करोड़ से अधिक राजस्व पहुंच गया है। इस दौरान हमारी सरकार ने कोई टैक्स भी नहीं बढ़ाया है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तरप्रदेश, प्रधानमंत्री के निर्देशन में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार 2.0 का दूसरा बजट पेश, जानिये, किसके लिए हुआ क्या ऐलान

सीएम योगी ने कहा कि बजट हर बार किसी न किसी थीम पर आधारित रहा है। पहला बजट अन्नदाता किसान को समर्पित था। इसी तरह हर बार का बजट अलग-अलग थीम पर था। 2021-22 का बजट स्वावलंबन से सशक्तीकरण को समर्पित था। 22—23 का अंत्योदय को और आज का बजट उत्तर प्रदेश के त्वरित सर्वसमावेशी विकास और आत्मनिर्भरता का बजट है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.