मध्य प्रदेशः नक्सलियों के सामने वीरता का परिचय देने वाले 55 जवानों को मिला ये इनाम

30 नवंबर 2022 को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था।

131

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 फरवरी को बालाघाट में 55 जवानों को आऊट आफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया। पहली बार प्रदेश में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति नहीं दी गई। नक्सली मुठभेड़ में वीरता का परिचय देने वाले वाले इन 55 जवानों को सारी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कर पदोन्नति दी गई है।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि 30 नवंबर 2022 को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इसी प्रकार 18 दिसंबर 2022 को पाथरी चौकी के अंतर्गत हर्राटोला के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक इनामी को मार गिराया। इन दोनों मुठभेड़ में शामिल सभी 55 जवानों को आऊट आफ टर्न प्रमोशन दिया जा रहा है।

इन्हें दिया गया प्रमोशन
-मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 30 नवंबर 2022 को गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामसहेरा वन चौकी में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 49 लाख रुपये के इनामी 2 दुर्दान्त नक्सलियों को मार गिराने वाले बल में शामिल सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौर एवं मंगरू उईके को उप निरीक्षक के पद पर, प्रधान आरक्षक अतुल कुमार शुक्ला, मनोज कापसे, लोकेन्द्र सिंह जादौन, अनूप सिंह भदौरिया, रामसुरेश कोल, अनूप सिंह धुर्वे, अरूण मिश्रा, रामलखन प्रजापति एवं दिलीप उईके को सहायक उप निरीक्षक के पद पर तथा आरक्षक शिवकुमार परते, दुर्गेश यादव, चंदन कुमार, अजीज अली, अनूप सिंह, रविन्द्र कुमार, अखिलेख चौधरी, दिलीप सिंह कनेश, विनोद बेलवंशी, ब्रजमोहन गुर्जर, तिरनसिंह नवरेती, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, चैनसिंह वरकड़े, रोशन परते, अभिषेक राजौरिया एवं चंद्रेश जादौन को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

-इसी प्रकार 18 दिसंबर 2022 को मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्राटोला जंगल में हुई मुठभेड़ में 14 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराने वाले बल में शामिल उप निरीक्षक आशीष शर्मा और विनय गोस्वामी को निरीक्षक के पद पर, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल मरावी को उप निरीक्षक के पद पर, प्रधान आरक्षक हनुमंत टेकाम, बुद्धमान धुर्वे, गोविंद सिंह, सुमेरी मरावी, काशीराम उईके और राजेश धुर्वे को सहायक उप निरीक्षक के पद पर, आरक्षक सूरत सिंह उर्वेती, चंदन टेंभरे, श्रेयस कुमार उईके, लक्ष्मीचंद कड़पेती, भूपेन्द्र परते, अमरसिंह हरपाल, विजय उईके, राजेश पट्टा, उमेश पटेल, संदीप इड़पाचे, ब्रिजेश चिचाम, विमलेश कुमार दुबे, परमेश इड़पाचे, गोविंद सल्लाम, शिवराज परते, मिथलेश मरावी, अनवर अंसारी एवं नरेन्द्र धुर्वे को प्रधान आरक्षक के पद पर तथा आरक्षक चालक योगेश आर्मो को प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

कार्यक्रम में आऊट आफ टर्न प्रमोशन पाने वाले जवानों को मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने बैच लगाकर सम्मानित किया और जवानों के परिजन से मुलाकात कर उनके बच्चों की पढ़ाई आदि विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान सहित जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प-चक्र अर्पित कर हुतात्मा जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.