महिला दिवसः महिलाओं के लिए खादी प्रदर्शनी में विशेष घोषणा

महिला दिवस पर इंदौर में खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदशर्नी में दूसरे प्रांत के उत्पाद भी शामिल किए गए हैं।

105

मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्थानीय ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुंआ इंदौर में खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित मसाले, पापड़, विन्ध्यावैली प्रोजेक्ट से जुड़े सभी उत्पादों पर विशेष छूट दी जाएगी।

प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग, जिला पंचायत इंदौर हिरमल सिंह सस्त्या ने 7 मार्च को जानकारी देते हुए बताया कि खादी प्रदर्शनी में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक सुगम संध्या कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित है।

अन्य प्रदेश के उत्पाद भी शामिल
प्रदर्शनी में देश के अन्य प्रान्तों से आए संस्थाओं द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों जैसे खादी वस्त्र, रेशम कपड़ा, साड़ियां, सूट आदि का विक्रय किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 14 मार्च तक चलेगी। प्रदर्शनी में ग्राहकों को खादी वस्त्रों तथा अन्य उत्पादों पर विशेष रियायत दी जा रही है। प्रबन्धक खादी ग्रामोद्योग ने प्रदर्शनी में आये उत्पादों पर विशेष डिस्काउंट का लाभ देने की अपील की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.