आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय ने किया 50 देशों के साथ ऐसा समझौता!

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा ने अपनी बेटी के सफल इलाज के बाद अपने देश में केरल के आयुर्वेदिक अस्पताल की शाखा खोलने की इच्छा व्यक्त की है।

107

केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 15 फरवरी को कहा कि हम आयुर्वेद को अफ्रीकी देशों में ले जाने के प्रयास कर रहे हैं। हमने 50 देशों के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान विकसित किया है। कोरोना के दौरान इसे कई लोगों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रहा है, जिसके तहत पिछले कुछ सालों में कई देशों के साथ समझौते किए गए हैं।

सर्बानंद सोनोवाल केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा द्वारा अपने देश में आयुर्वेदिक अस्पताल की शाखा खोलने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बता दें कि केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा ने अपनी बेटी के सफल इलाज के बाद अपने देश में केरल के आयुर्वेदिक अस्पताल की शाखा खोलने की इच्छा व्यक्त की है। इस मामले में उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्या में उसी अस्पताल की एक शाखा खोलने पर चर्चा की, ताकि उनके देश के लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.