Delhi CM Oath Photo Gallery: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के सीएम पद की शपथ, छह अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ; देखें तस्वीरें

मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर जनता और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

244

दिल्ली (Delhi) में नई सरकार (New Government) का शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in Ceremony) संपन्न हो गया है। गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Lieutenant Governor VK Saxena) ने रामलीला मैदान में भव्य समारोह में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता (BJP MLA Rekha Gupta) को मुख्यमंत्री पद (Chief Minister Post) की शपथ (Oath) दिलाई।

रेखा गुप्ता के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, आशीष सूद और रवींद्र इंद्राज को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए हजारों भाजपा समर्थक विशाल रामलीला मैदान में एकत्र हुए।

रेखा गुप्ता को बुधवार को विधायक दल का नेता चुना गया। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है। पार्टी को 70 में से 48 सीटें मिली हैं। वहीं आप को 22 सीटों पर जीत मिली है।

मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर जनता और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनका स्वागत करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पहुंचे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.