राष्ट्रपति चुनावः अरुणाचल के 60 में से इतने विधायकों ने किया मतदान

चुनाव आयोग द्वारा दिये गये समय के अनुसार 18 जुलाई सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। सभी राजनीतिक दलों के 60 विधायको में से 59 विधायकों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

86

देश के अन्य राज्यों के साथ ही 18 जुलाई को 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से आरंभ हुआ। अरुणाचल प्रदेश के विधायकों ने मतदान किया।

राजधानी इटानगर के विधानसभा के नोकमे नमाते हॉल में मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां पर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्रः पूर्व मंत्री रामदास कदम ने भी छोड़ी शिवसेना, बताया ये कारण

विधानसभा के सचिव कागो हाबुंग ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा दिये गये समय के अनुसार 18 जुलाई सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। सभी राजनीतिक दलों के 60 विधायको में से 59 विधायकों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह मुख्य मंत्री पेमा खांडू ने पहला वोट डाला। उसके बाद उपमुख्यमंत्री चोना मीन और अन्य विधायकों ने बारी-बारी मतदान किया।

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। ज्ञात हो कि हो कि एक विधायक जो अनुपस्थित हैं, उनके विरूद्ध राजधानी इटानगर के महिला पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज हैं।

पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रही है। फिलहाल वे फरार हैं। ऐसे में एक वोट के लिए शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। सूत्रों का दावा है कि विधायक अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए मतदान करने के लिए नहीं आने वाले हैं।

माना जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के दो विधायकों को छोड़कर भाजपा, एनपीपी, जेड (यू) एवं निर्दलीय विधायकों का वोट एनडीए समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.