West Bengal Division के विरोध में प्रस्ताव पेश, शोभनदेव ने केंद्रीय मंत्री सुकांत पर लगाया ये आरोप

राज्य के संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने 5 अगस्त को विधानसभा में बंगाल विभाजन के विरोध में प्रस्ताव पेश किया। हालांकि सत्तापक्ष टीएमसी और विपक्ष भाजपा दोनों ही पार्टी प्रदेश का बंटवारा नहीं चाहती हैं।

93

West Bengal Division राज्य के संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी(Parliamentary Minister Shobhandev Chatterjee) ने 5 अगस्त को विधानसभा में बंगाल विभाजन के विरोध में प्रस्ताव पेश(Proposal presented against Bengal division) किया। उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार(Union Minister Sukanta Majumdar) पर तीखा हमला किया।

पीएम को लिखे पत्र के बाद फिर गरमाया मुद्दा
सुकांत मजूमदार ने उत्तर बंगाल के बालुरघाट क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज कर पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री का पद संभाला है। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उत्तर बंगाल के केंद्रीय परियोजनाओं को पूर्वोत्तर भारत की परियोजनाओं में शामिल करने का प्रस्ताव दिया, जिससे बंगाल विभाजन का मुद्दा एक बार फिर उभर आया।

भाजपा विधायक ने किया बचाव
संसदीय मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने 5 अगस्त को विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने बिना नाम लिए सुकांत मजूमदार पर निशाना साधा। इस प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से पहला बयान तपन के विधायक बुधिराई टुडू ने दिया। उन्होंने विधानसभा में कहा कि सुकांत मजूमदार के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सुकांत ने कभी भी बंगाल विभाजन की बात नहीं की।

Maharashtra Assembly Elections: मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठोकी ताल, विधानसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की

विकास मंत्री ने बोला भाजपा पर हमला
दूसरी ओर, उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने बंगाल विभाजन के लिए भाजपा पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल विभाजन को बढ़ावा दे रही है और इसके समर्थन में कई उदाहरण भी पेश किए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.