पंजाब: आप सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण, ये हो सकते हैं ‘मान’ के मंत्री

आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनावों पर बड़ी सफलता मिली है। यह पहला पूर्ण राज्य का दर्जा और अधिकार प्राप्त प्रदेश है, जहां आप का शासन स्थापित होगा। इसके साथ ही आप देश की पहली क्षेत्रीय पार्टी है जिसकी दो राज्यों में सत्ता है।

106

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल का यह विस्तार संभवत शनिवार को सुबह होगा। मंत्री पद के लिए आप में राजनीतिक सरगर्मी तेज है।

सूत्रों के अनुसार भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल में किन लोगों को मंत्री बनाया जाय इसका निर्णय आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मान पर ही छोड़ा है। इसके अलावा पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने भी यही कहा है कि, मंत्रिमंडल में कौन होगा यह मुख्यमंत्री के अधिकार का क्षेत्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में अनुभवी विधायकों और पहली बार विधायक बने उन नेताओं को वरीयता दी जा सकती है, जिन्होंने विपक्ष के दिग्गजों को पटखनी दी है।

ये भी पढ़ें – भारत में बांग्लादेश के राष्ट्रपिता पर हो रहा था फिल्म पोस्टर जारी, वहां होली के दिन कट्टरवादियों ने तोड़ा हिंदू मंदिर

हिंदू और दलित समुदाय से एक-एक उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जातिगत समीकरण के साथ ही क्षेत्रीय समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है। मालवा, माझा और दोआबा के विधायकों को कैबिनेट में स्थान मिलना तय है, इसमें से मालवा क्षेत्र मंत्रियों की संख्या में प्रबल हो सकता है, इस क्षत्र की कुल 69 विधान सभा सीटों में से आप ने 66 सीटें जीती हैं।

संभावित मंत्री
हरपाल सिंह चीमा – उपमुख्यमंत्री
कुलतार सिंह सांडवा
अमन अरोड़ा
गुरमीत सिंह मीत हेयर
जयकिशन सिंह रोडी
कुंवर विजय प्रताप सिंह
गुरमीत सिंह खुदियां

संभावित महिला मंत्री
सरबजीत कौर मानुके – विधान सभा अध्यक्ष
बलजिंदर कौर
जीवन ज्योत कौर

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.