महिला सांसदों के आरोप, राहुल गांधी ने दिए फ्लाइंग किस !

भाजपा सांसद पूनम महाजन ने तथाकथित राहुल के अमर्यादित आचरण पर अपना विरोध जताते कहा कि राहुल गांधी ने सदन में आज जो हरकत की है वह असंसदीय है। हम महिलाएं लोकसभा स्पीकर से इसकी शिकायत करेंगी।

175

बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों को फ्लाइंग किस के इशारे किये।

ईरानी ने कहा कि जिस संसद में महिलाएं भी बैठी हुई हैं। ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी आदमी ही कर सकता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के सदन में अभद्र आचरण कभी नहीं देखा गया। ये उस खानदान के लक्षण हैं, देश को आज पता चला है।

भाजपा सांसद पूनम महाजन ने तथाकथित राहुल के अमर्यादित आचरण पर अपना विरोध जताते कहा कि राहुल गांधी ने सदन में आज जो हरकत की है वह असंसदीय है। हम महिलाएं लोकसभा स्पीकर से इसकी शिकायत करेंगी। जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर महिला सांसदों के एक दल ने लोकसभा स्पीकर से राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की है।

यह भी पढ़ें – एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही भारत के ये होगी चाहत

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.