हिंद प्रशांत की मुक्ति और सुरक्षा में भारत की भूमिका पर अमेरिका ने कही ये बात

हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र की मुक्ति, सुरक्षा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता में भारत की भूमिका पर अमेरिका ने अहम बात कही है।

122

अमेरिका ने माना है कि हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र की मुक्ति, सुरक्षा, समृद्धि व आत्मनिर्भरता में भारत की भूमिका अहम है। अमेरिका ने इस दृष्टि से भारत के साथ अपनी साझेदारी को भी महत्वपूर्ण करार दिया है। अमेरिका का यह बयान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से एक सप्ताह पहले आया है।

भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी सबसे अहम
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी सबसे अहम है। अमेरिका और भारत कई क्षेत्रों में मिलकर एक साथ काम कर रहे हैं। हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र को मुक्त, समृद्धि और आत्मनिर्भर रखने में भारत की अहम भूमिका है। मिलर ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री टॉनी ब्लिंकेन पीएम मोदी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका दौरे पर फोकस कर रहे हैं। वह कई मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत को दी बहस की चुनौती, ये है प्रकरण

वीजा मिलने में देरी की समस्या का होगा समाधान
भारत में अमेरिकी वीजा मिलने में हो रही देरी पर मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका के वाणिज्य दूतावास इस समस्या को दूर करने में जुटे हैं और जल्द से जल्द बड़ी संख्या में भारतीय लोगों को वीजा जारी किए जाएंगे। मिलर ने कहा कि यह अमेरिकी सरकार की प्राथमिकता है। भारत में मानवाधिकार के मुद्दे पर मिलर ने कहा कि इसे लेकर हम साफ हैं और भारत के साथ निजी तौर पर बात कर रहे हैं। मिलर ने कहा कि हमने भारत के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.