America: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में भारतीय मूल के विवेक सबसे आगे !

डोनाल्ड ट्रंप की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी विवेक रामास्वामी और निक्की हेली को चुनावी मैदान में उतारेगी। डोनाल्ट ट्रंप सहित अमेरिकी नागरिकों (american citizens) का विश्वास विवेक रामास्वामी पर अधिक बताया जा रहा है।

305

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के कानूनी पचड़े में उलझने के बाद 2024 में अमेरिका (America) में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए रिपब्लिकन पार्टी (republican party) की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार (Candidate)के रूप में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। दूसरे विकल्प में भी भारतीय मूल के ही निक्की हेली (nikki haley) के नाम की चर्चा चल रही है।

विवेक रामास्वामी पहली पसंद 
डोनाल्ड ट्रंप की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी विवेक रामास्वामी और निक्की हेली को चुनावी मैदान में उतारेगी। डोनाल्ट ट्रंप सहित अमेरिकी नागरिकों (american citizens) का विश्वास विवेक रामास्वामी पर अधिक बताया जा रहा है। ऐसी जानकारियां आ रही हैं कि रामास्वामी अमेरिकी लोगों की पहली पसंद (first choice) बनते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा के बीच गुगल पर सबसे अधिक विवेक रामास्वामी को सर्च करने की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में आई है।

बता दें कि भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक (American citizens of Indian origin) विवेक रामास्वामी का जन्म अमेरिका में ही हुआ। वे भारत के केरल राज्य अंतर्गत पलक्कड़ से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने हार्वर्ड कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। विवेक रामास्वामी का मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा बड़ा कारोबार है। उनके पिता इंजीनियर और मां सायकाट्रिस्ट हैं।

यह भी पढ़ें –सावन माह में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन का टूटा रिकार्ड, बना ऐसा कीर्तिमान

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.