Amit Shah: रांची में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रांची पहुंच रहे हैं। पार्टी ने रांची में प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाई है।

90

चुनावी माहौल (Election Atmosphere) के बीच झारखंड (Jharkhand) में केंद्रीय नेताओं (Central Leaders) की सक्रियता भी बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शनिवार (20 जुलाई) को रांची (Ranchi) पहुंच रहे हैं। पार्टी ने रांची में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति (Extended Working Committee) की बैठक बुलाई है। अमित शाह इस बैठक को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, शाह सबसे पहले दोपहर एक बजे बिरसा मुंडा चौक पहुंचेंगे। यहां वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे श्री जगन्नाथ मंदिर मैदान धुर्वा जाएंगे। धुर्वा में दोपहर डेढ़ बजे वे भाजपा झारखंड की विस्तृत कार्यक्रम समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शाह कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें – PM Modi: एलन मस्क ने पीएम मोदी को ‘X’ पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होने पर दी बधाई, जानें क्या लिखा

जीत का मंत्र देंगे अमित शाह
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला और संभाग स्तरीय कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

कई नेता मौजूद रहेंगे
विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.