द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी की लहर, बागपत में लोगों ने ऐसे मनाया जश्न

देश का 15वां राष्ट्रपति एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया है।एक आदिवासी घर की बेटी देश की राष्ट्रपति चुनी गयी है।

97

बागपत जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर मिठाई बांटी है। देश का 15वां राष्ट्रपति एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया था। चमरावल रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि देश में नया इतिहास बना है। एक आदिवासी घर की बेटी देश की राष्ट्रपति चुनी गयी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जिला मंत्री सुधीर ठाकुर, श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयकुमार, हर्ष दीक्षित, प्रभात स्वामी, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे। वही बड़ौत नगर के गांधी रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और शुभकामनाएं दी। जिले भर में भाजपाइयों ने खुशी का इजहार मिठाई बांटकर किया।

ये भी पढ़ें – शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर से मिले सीएम एकनाथ शिंदे, चर्चा गरमाई

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सौलकीं, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री दीपक भारती, नगर अध्यक्ष अमित जैन, नगर महामंत्री गौरव शर्मा भानू, शूभम जैन आदि मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.