Bihar Politics: नीतीश कुमार ने की भाजपा के मंत्रियों के मंत्रालय में फेरबदल, नए मंत्रियों को किए ये विभाग आवंटित

संजय सरावगी, सुनील कुमार, जिबेश मिश्रा, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, राजू कुमार सिंह और विजय कुमार मंडल सहित सात भाजपा विधायकों ने 26 फरवरी (बुधवार) को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

96

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 27 फरवरी (गुरुवार) को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और नए मंत्रियों को नए विभाग आवंटित किए।

संजय सरावगी, सुनील कुमार, जिबेश मिश्रा, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, राजू कुमार सिंह और विजय कुमार मंडल सहित सात भाजपा विधायकों ने 26 फरवरी (बुधवार) को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हाल ही में हुए फेरबदल में किस मंत्री को क्या विभाग मिला।

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: मुस्तफद के बाद नजफगढ़ भाजपा विधायक ने की नाम बदलने की मांग, जानें क्या होगा नया नाम

इसकी पूरी सूची इस प्रकार है:

  • संजय सरावगी- राजस्व और भूमि
  • सुनील कुमार- वन और पर्यावरण
  • विजय मंडल- आपदा प्रबंधन
  • कृष्ण कुमार मंटू- आईटी
  • मोतीलाल प्रसाद कला संस्कृति
  • राजू सिंह- पर्यटन
  • जीवेश मिश्रा- शहरी विकास

यह भी पढ़ें- Maha Shivratri: दिल्ली के SAU में उपवास कर रहे छात्रों के साथ मारपीट, ABVP ने SFI पर लगाया आरोप

कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल
विजय सिन्हा से पथ निर्माण नितिन नवीन को दिया गया है। मंगल पांडे से कृषि विजय सिन्हा को दिया गया है। नितिन नवीन से विधि मंगल पांडे को दिया गया है । डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण और कला संस्कृति विभाग दो मंत्रालय वापस ले लिए गए हैं। पथ निर्माण नितिन नवीन को दिया गया है जबकि कल संस्कृति नए मंत्री मोतीलाल प्रसाद को दिया गया था। नितिन नवीन के पास पहले शहरी विकास था, अब यह मंत्रालय नए मंत्री जीवेश मिश्रा को दिया गया है।नितिन नवीन को पथ निर्माण दिया गया है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.