BJP 1st Candidate List: भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, मुंबई के ये 14 सीटों भी शामिल

बीजेपी ने मुंबई की 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीजेपी ने आशीष शेलार और विनोद शेलार दोनों भाइयों को मौका दिया है।

53

BJP 1st Candidate List: भाजपा (BJP) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। जिसमें से 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।

इस लिस्ट में कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। 11 लोग ऐसे हैं जो पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही इस लिस्ट में बीजेपी ने मुंबई की 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीजेपी ने आशीष शेलार और विनोद शेलार दोनों भाइयों को मौका दिया है।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी ने आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन, इन विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

मुंबई की इन 14 सीटों पर कौन है उम्मीदवार?

  1. दहिसर – मनीषा चौधरी
  2. मुलुंड – मिहिर कोटेचा
  3. कांदिवली पूर्व – अतुल भातखलकर
  4. चारकोप-योगेश सागर
  5. मलाड पश्चिम – विनोद शेलार
  6. गोरेगांव – विद्या ठाकुर
  7. अंधेरी पश्चिम – अमित साटम
  8. विले पार्ले – पराग अलवानी
  9. घाटकोपर पश्चिम – राम कदम
  10. बांद्रा पश्चिम – आशीष शेलार
  11. सायन कोलीवाड़ा – कैप्टन तमिल सेल्वन
  12. वडाला – कालिदास कोलंबकर
  13. मालाबार हिल – मंगलप्रभात लोढ़ा
  14. कोलाबा – राहुल नार्वेकर

यह भी पढ़ें-  Bomb Threat: इंडिगो की पुणे-जोधपुर फ्लाइट में बम की धमकी, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। राज्य के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। भाजपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की इच्छुक है। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना-यूबीटी के महा विकास अघाड़ी गठबंधन से चुनौती मिल रही है, जो लोकसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रहा है। विपक्षी एमवीए गठबंधन ने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की 48 में से 31 सीटें जीती थीं।

यह भी पढ़ें- BJP 1st Candidate List: भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, इन 13 महिलाओं को मिला मौका

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे
2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, कुल 288 सीटों में से, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। शिवसेना ने 56 सीटें हासिल कीं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने क्रमशः 54 और 44 सीटें जीतीं। अन्य पार्टियों में बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) ने 3 सीटें, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने 2-2 सीटें, और पीएचजेएसपी, आरएसपीएस, सीपीएम, एमएनएस, जेएसएस, केटीएसटीपी, एसडब्ल्यूपी और पीडब्लूपीआई जैसी छोटी पार्टियों ने 1-1 सीट हासिल की। ​​इसके अलावा, 13 सीटें स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीतीं।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.