Haryana Politics: हरियाणा में भाजपा का यादवों पर दांव, मिल सकता है उपमुख्यमंत्री का पद

बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीतने वाले राव नरबीर सिंह का भी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। अहीरवाल बेल्ट की 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है।

66

हरियाणा मंत्रिमंडल (Haryana Cabinet) में अहीरवाल क्षेत्र (Ahirwal Region) के भाजपा (BJP) नेताओं की बल्ले बल्ले होने वाली है। 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

17 अक्टूबर को हरियाणा मंत्रिमंडल शपथ लेगा। लेकिन भाजपा नायब सिंह सैनी को पहले ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर चुकी है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सीएम पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं जो मुश्किल लगती है। लेकिन, उनकी बेटी आरती राव को मंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा डिप्टी सीएम पद पर भी किसी यादव को ताज पहन सकती है।

यह भी पढ़ें – Dombivli Railway station: डोंबिवली रेलवे स्टेशन का इतिहास, मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण कड़ी

बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीतने वाले राव नरबीर सिंह का भी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। अहीरवाल बेल्ट की 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है।

सीएम मोहन यादव देश में यादवों का चेहरा
हरियाणा में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहीरवाल बेल्ट में कई चुनावी रैलियां की थी। उनके चुनाव प्रचार के बाद भाजपा ने यादवों के गढ़ में शानदार प्रदर्शन किया है। बतौर पर्यवेक्षक भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।

यादव वोट बैंक में सेंध लगाएगी भाजपा
भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर यादव वोट बैंक का चेहरा बनाया था। जिसका फायदा हरियाणा में भाजपा को मिला। अब हरियाणा के यादवों को सत्ता में हिस्सेदारी देकर मोहन यादव के साथ एक भाजपा यादवों का नया नेतृत्व बना रही है। जिसका फायदा भाजपा उत्तर प्रदेश में यादव वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए करेगी।

राव नरबीर सिंह को भी मिलेगी अहमियत
दरअसल, नरबीर सिंह को टिकट मिलना भी मुश्किल था। कहा जाता है कि अमित शाह के दखल के बाद ही उन्हें टिकट मिला था। अमित शाह ने उनके लिए कैंपेन भी किया था और कहा था कि यदि वह जीते तो बड़े आदमी बनेंगे। ‌इसलिए उनको भी भाजपा बड़ा पद देने की तैयारी में है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.