Bangladesh violence पर सलमान खुर्शीद के बयान की भाजपा ने की आलोचना, जानिये कांग्रेस नेता ने कहा क्या था

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला बयान है। इंदिरा गांधी ने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। आज भी कांग्रेस के नेताओं के अंदर आपातकाल की भावना घूम रही है।

359

Bangladesh violence: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद(Congress leader Salman Khurshid) के बयान ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह यहां भी हो सकता है’ पर भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) ने निशाना साधते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ(BJP National General Secretary Tarun Chugh) ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का मजाक(Mockery of Indian democracy) उड़ाने वाला बयान है। इंदिरा गांधी(Indira Gandhi) ने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। आज भी कांग्रेस के नेताओं के अंदर आपातकाल की भावना घूम रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ना, हिंदुओं की हत्या करना, विपक्षी नेताओं को चुन-चुनकर मारना, कांग्रेस के लोग किस बात पर खुश हैं, ये सोच ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

सामने आई कांग्रेस की मंशाः संबित पात्रा
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से उन्होंने विरोध प्रदर्शन और आगजनी की चेतावनी दी। भारत में भड़क सकता है, बांग्लादेश में जो हुआ वो भारत में भी हो सकता है। इस कार्यक्रम में शशि थरूर समेत कई अन्य नेता वहां मौजूद थे और उन्होंने एक तरह से उस बयान का समर्थन किया। राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो कई लोगों से छिपकर मिलते हैं। वहां जा कर भारत के खिलाफ बोला, अब पता चल रहा है कि उसकी मंशा क्या थी।

Amarnath Yatra: अब अमरनाथ यात्रा केवल बालटाल मार्ग से ही होगी, यह है कारण

भारत में भी हो सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने 6 अगस्त को कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.