BJP ने बदले राज्यों के प्रभारी, 24 प्रदेशों के लिए संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति! यहां देखिये पूरी लिस्ट

अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में विधायक नितिन नबीन को प्रभारी बनाया गया है। गोवा में आशीष सूद को प्रभारी बनाया गया है।

191

BJP: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेर बदल किया है। 5 जुलाई को पार्टी ने 24 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों के संगठन प्रभारियों और सह प्रभारियों में बदल या नई नियुक्ति की है। पार्टी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर और लद्धाख का प्रभारी बनाया गया है। महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का संगठन प्रभारी बनाया गया है और सांसद दीपक प्रकाश को सहप्रभारी बनाया गया है। अंडमान और निकोबार में रघुनाथ कुलकर्णी को प्रभारी बनाया गया है।

सतीश पूनिया को हरियाणा की कमान
अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में विधायक नितिन नबीन को प्रभारी बनाया गया है। गोवा में आशीष सूद को प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और सुरेन्द्र सिंह नागर को सह प्रभारी बनाया गया है। हिमाचल में विधायक श्रीकांत शर्मा को प्रभारी बनाया गया है और संजय टंडन को सह प्रभारी बनाया गया है। महासचिव डॉ. राधा मोहन अग्रवाल को कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है और अपराजिता सारंगी को सह प्रभारी बनाया गया है।

IND vs ZIM: शेड्यूल से लेकर टीम और प्रसारण तक, भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के बारें में सब कुछ जानें

विजयभाई रूपाणी को पंजाब का प्रभार
पंजाब में विजयभाई रूपाणी को प्रभारी बनाया गया है । उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। नागालैंड और मेघालय में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है। झारखंड में लक्ष्मीकांत बाजपेयी को प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश में एमएलसी महेन्द्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.