Bihar-Rajasthan BJP: भाजपा ने राजस्थान और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानें किसने संभाली कमान

भाजपा ने गुरुवार देर रात बिहार और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बदले और छह राज्यों में प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए।

97

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने गुरुवार (25 जुलाई) को बिहार (Bihar) और राजस्थान (Rajasthan) के प्रदेश अध्यक्ष (State President) बदल दिए। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने डॉ. दिलीप जायसवाल (Dr. Dilip Jaiswal), सदस्य विधान परिषद, को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मदन राठौड़ (Madan Rathore), सांसद, राज्य सभा को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने छह राज्यों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। इनमें डॉ. हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी, सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़ का प्रभारी और अरविंद मेनन को लक्ष्यदीप का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रभारी एवं विजया रहाटकर को सह प्रभारी बनाया गया है। जबकि अरविंद मेनन को तमिलनाडु का प्रभारी एवं सुधाकर रेड्डी को सह-प्रभारी तथा डॉ. राज दीप रॉय को त्रिपुरा प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। यह नियुक्तियां भी तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: लद्दाख में कारगिल विजय दिवस मनाएंगे पीएम मोदी, द्रास पहुंचकर हुतात्माओं को देंगे श्रद्धांजलि

होना था बदलाव
बिहार में पार्टी ने सम्राट चौधरी को हटाकर दिलीप जायसवाल को कमान सौंपी है। सम्राट चौधरी नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। इसलिए पार्टी ने एक व्यक्ति एक पद के तहत यह फैसला लिया है।

दिग्गज नेताओं में से एक
वहीं, राजस्थान से मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आरएसएस प्रचारक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले मदन राठौड़ भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.