BJP ने कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला नेता के निष्कासन पर कांग्रेस को घेरा, लगाया यह आरोप

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हेमा समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला उत्पीड़न के दावों की जांच करने में विफल रही है।

325

BJP ने कांग्रेस की केरल इकाई की पूर्व नेता सिमी रोजबेल जॉन के कांग्रेस में कास्टिंग काउच के गंभीर आरोप को लेकर तीखा हमला किया है।

भाजपा ने महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता चुनाव से पहले महिला सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन जब बात उनकी पार्टी की आती है तो वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

कांग्रेस पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने 2 सितंबर को केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा के वादे करती है और प्रियंका गांधी की “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” के दावे के बावजूद कांग्रेस पार्टी अपनी ही पार्टी के भीतर महिला उत्पीड़न और शोषण के गंभीर आरोप लगने पर चुप्पी साध लेती है।

कांग्रेस पार्टी महिला उत्पीड़न के दावों की जांच करने में विफल
चंद्रशेखर ने हेमा समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला उत्पीड़न के दावों की जांच करने में विफल रही है। चुनाव से पहले कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दिया और राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की बात कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिल रही है। कांग्रेस चुनाव से पहले महिला सुरक्षा की दुहाई देती है, लेकिन कोलकाता, कन्नौज और केरल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार, शोषण और जघन्य अपराधों पर चुप्पी साध लेती है।

पांच साल की टालमटोल
पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि पांच साल की टालमटोल के बाद केरल सरकार को हेमा समिति की रिपोर्ट जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस रिपोर्ट ने केरल में कांग्रेस और सीपीआई की सरकारों के तहत फिल्म उद्योग में हो रहे महिलाओं के व्यापक शोषण और उत्पीड़न को उजागर किया है। केरल में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सिमी रोज़बेल ने अपने ही पार्टी पर शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि केरल कांग्रेस के भीतर महिला नेत्रियों को शोषण और कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ता है। सिमी रोज़बेल द्वारा केरल कांग्रेस के भीतर हो रहे महिला शोषण की जानकारी सार्वजनिक करने पर उन्हें तुरंत पार्टी से निकाल दिया गया। अदालत में सिमी रोज़बेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सिद्धांतवादी व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है।

Digital Agriculture Mission: केंद्र ने दी ‘इतने’ हजार करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी, जानें किसानों के लिए क्या है

कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसकी नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा था कि “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” और राहुल गांधी ने इस साल 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान बलात्कार और उत्पीड़न के मुद्दों की चर्चा की थी। जब केरल में उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस के भीतर ही महिला नेत्रिओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पीड़न की शिकायते की जाती हैं, तो राहुल गांधी इस पर कार्रवाई करने के बजाय चिंता जताने वालों को चुप कराने का प्रयास करते हैं। जबकि, केरल कांग्रेस के भीतर ही महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्पीड़न एवं शोषण की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.