BJP: दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री दो उपमुख्यमंत्री 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर कयास लगातार जारी है। प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन, कपिल मिश्रा के नाम प्रमुख है। लेकिन भाजपा का कोई भी वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के लिए कौन होगा इसको लेकर आश्वस्त नहीं है। सूत्रों का कहना है कि इस बार भाजपा दो डिप्टी सीएम बनाने जा रही है। जिसमें एक सिख समुदाय से और एक पूर्वांचल समुदाय से हो सकता है।
आतिशी पर साधा निशाना
भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ‘हिंदुस्थान पोस्ट’ को बताया कि भाजपा का मुख्यमंत्री का चेहरा आएगा, सरकार का गठन हो जाएगा । उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को रोज कोर्ट में पेश होना होगा उसके लिए ऊर्जा बचा के रखिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी पूछ रही हैं कि सीएम कौन है? मुख्यमंत्री को लेकर आप भाजपा से सवाल पूछ रही हैं 5 महीने पहले अरविंद केजरीवाल चोरी के आरोप में जेल में थे उसे समय क्यों नहीं बताया था कि मुख्यमंत्री कौन है आतिशी के पास कहने को कुछ बचा नहीं किस्मत से आप दूसरी बार विधायक बन गई झूठ बोलना आपका काम है।
क्यों हो रही है देरी?
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की आज बैठक स्थगित कर दी गई। इसका कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताना था। दिल्ली भाजपा ने आज अपने सारे राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए है।