गोवा में भाजपा के ‘प्रमोद’… सत्ता स्थापना की राह साफ

गोवा में भाजपा सरकार का पार्ट-2 शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री को लेकर जो चर्चाएं चल रही थीं, उसकी स्थिति स्पष्ट हो गई हैय़

104

भारतीय जनता पार्टी को पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों में से चार राज्य में सत्ता स्थापना का बहुमत मिला है। इन राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री इसको लेकर माथापच्ची चल रही थी, जिसकी समाप्ति गोवा के मुख्यमंत्री पद के निर्णय के बाद हो गई है। केंद्रीय पर्वेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में राज्य का मुख्यमंत्री एक फिर प्रमोद सावंत को बनाए जाने का निर्णय हुआ है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में ‘पुष्कर’: भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ नेतृत्व का निर्णय

राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में से 20 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की है। भाजपा को महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी का समर्थन प्राप्त है, इसके साथ ही निर्दलीय सदस्यों की समर्थन प्राप्त है। इससे सत्ता में एक बार फिर भाजपा का आना सफल हो गया है। राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए इस बार प्रमोद सावंत के अलावा दूसरा चेहरा थे विश्वजीत राणे। राणे को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, जिसमें प्रमोद सावंत पर सहमति बनी।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.