महाराष्ट्र कांग्रेस को नहीं पता आदिवासियों का धर्म! जबरन धर्म परिवर्तन रोधी कानून की मांग पर मंत्री ने दिया ऐसा उत्तर

110

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढा ने विधानसभा में मांग की है कि, महाराष्ट्र सरकार हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून में प्रावधान करे। इस पर कांग्रेस के मंत्री जो उत्तर दिया, उसे गैर जिम्मेदाराना ही कहा जाएगा।

विधानसभा में मंगलप्रभात लोढा ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए जैसे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में धर्मांतरण रोधी कानून बना है, वैसा कानून क्या महाराष्ट्र सरकार बनानेवाली है? इस पर मंत्री के.सी. पडवी ने कहा कि ऐसा कोई कानून बनाने की जरूरत नहीं है। यह तो संस्कृति है और पहले ये बताओ कि आदिवासी का धर्म कौन सा है, तब इस पर चर्चा करो।

ये भी पढ़ें – किसके कारण नहीं मिला भाजपा नेताओं के बच्चों को चुनाव में टिकट? प्रधानमंत्री ने बताया

इस पर भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें संविधान की याद दिलाते हुए कहा कि मंत्री जी, क्या बोल रहे हैं। भारतीय संविधान में आदिवासियों को हिंदू धर्म का हिस्सा बताया गया है। आप मंत्री हैं, आपको जिम्मेदारी से परिपूर्ण वक्तव्य देना चाहिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.