‘यशवंत’ के साथ ‘चहल’ भी सहयोगी! मनपा आयुक्त को लेकर भाजपा ने की अब बड़ी भविष्यवाणी

मोहित कंबोज मुंबई भारतीय जनता पार्टी के महासचिव हैं। क्रूज ड्रग्स प्रकरण में उनके एक संबंधी की संलिप्तता का आरोप लगा था, जो बाद में विवाद का रूप ले लिया और महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक और मोहित कंबोज भारतीय में जुगलबंदी छिड़ गई।

108

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंबई प्रदेश महासचिव मोहित कंबोज ने मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल पर अमेरिका में संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया है। कंबोज ने कहा कि इकबाल चहल की जांच आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं, बहुत जल्द इकबाल चहल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मोहित कंबोज का आरोप
मोहित कंबोज ने आरोप लगाया कि मुंबई नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। आयकर विभाग की टीम को अब तक 300 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का पता चला है। इस भ्रष्टाचार में इकबाल चहल का बड़े पैमाने पर सहयोग रहा है। इसलिए आईटी की टीम इसकी गहन छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें – #The Kashmir Files अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंन्स को लग रहा फिल्मी फटका

आयुक्त दे चुके हैं सफाई
इस संबंध में इकबाल चहल ने कहा कि आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर सिर्फ मुंबई नगर निगम में चल रहे विकास कामों की जानकारी मांगी थी। इस नोटिस का जवाब मुंबई नगर निगम की ओर से दिया जा चुका है। लेकिन वे आयकर विभाग के आफिस में नहीं गए थे और न ही आयकर विभाग ने उनसे कोई पर्सनल जानकारी मांगी, ना ही उनसे पूछताछ की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई नगरनिगम की टीम ने मोहित कंबोज के सांताक्रुज स्थित निवास पर हुए अवैध निर्माण कार्य का सर्वेक्षण किया था। इस अवैध निर्माण पर मुंबई नगर निगम जल्द कार्रवाई करने वाला है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.