Delhi: राजेन्द्र गौतम के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने कसा ये तंज!

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम के कांग्रेस में शामिल होने पर तंज कसा है।

78

Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम के कांग्रेस में शामिल होने पर तंज कसा है। पार्टी ने कहा है कि राजेन्द्र गौतम और कांग्रेस दोनों की विचारधारा हिन्दू विरोधी है।

राजेंद्र पाल की विचारधारा कांग्रेस जैसी
भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस की ही विचारधारा रखते हैं। कांग्रेस भी भगवान राम के अस्तित्व को नहीं मानती है और राजेंद्र पाल गौतम भी ब्रह्मा, विष्णु या महेश को देवता नहीं मानते। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भी राम के अस्तित्व को नहीं मानती है। यह उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है।

Uttar Pradesh: योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोली तिजोरी, मुख्यमंत्री ने इन पांच परियोजनाओं का किया शिलान्यास

संवित पात्रा ने दोनों को बताया हिंदू विरोधी
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी हों या राजेंद्र पाल गौतम, दोनों ही राम के अस्तित्व से इनकार करते हैं, ऐसा लगता है। आज दोनों एक जैसी विचारधारा वाले एक साथ आ गए हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने बोला कांग्रेस पर हमला
उधर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उनका कहना है कि राजेन्द्र पाल गौतम को अखिल भारतीय कांग्रेस मंच से शामिल कर पार्टी ने स्थापित कर दिया की वह सनातन विरोधियों की शरणस्थली है ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.