BJP Meeting: विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, संगठन मंत्रियों से होगी चर्चा

संगठन मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा करेगी। इसके बाद पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर एक बार फिर मजबूत होने का दावा पेश करना चाहती है।

138

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में हार के बाद भाजपा (BJP) आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। भाजपा ने गुरुवार (25 जुलाई) को संगठन मंत्रियों (Organization Ministers) की बड़ी बैठक बुलाई है। भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) में हो रही इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी। बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक में अगले अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया पर भी चर्चा होगी।

पार्टी की पहली कोशिश राज्यों में मतदाताओं के बीच नई पैठ बनाने, संविधान-आरक्षण खत्म करने को लेकर विपक्ष द्वारा बनाई गई धारणा को खत्म करने की रणनीति बनाने की होगी। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पार्टी ने सबसे पहले सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों और उसके तुरंत बाद पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें – Maharashtra Rain: मुंबई और पुणे में भारी बारिश ने बरपाया कहर, स्कूलों में छुट्टी घोषित

मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक
संगठन मंत्रियों की बैठक के बाद शनिवार-रविवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। इस बैठक में भी विपक्ष द्वारा बनाई गई धारणा को तोड़ने और नए प्रयास और प्रयोग करने पर मंथन होगा।

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव
इस साल के अंत तक हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं। इस बैठक में तीनों राज्यों के भाजपा नेता हिस्सा लेने वाले हैं और इसके जरिए खुद को एकजुट दिखाने की कोशिश की जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक भी हो सकती है। पार्टी नेतृत्व ने इन चारों राज्यों में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरुवार से होने वाली संगठन मंत्रियों की बैठक में इन चारों राज्यों की चुनावी रणनीति भी बनाई जाएगी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.