सीएम नीतीश के शर्मनाक बयान के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, की यह मांग

विरोध प्रदर्शन के मौके पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण, अश्लील और अभद्र है। उन्हें इस पर न केवल महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए बल्कि इस्तीफा भी दे देना चाहिए।

1701

जनसंख्या नियंत्रण (population control) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बयान के खिलाफ 08 नवंबर को राजधानी दिल्ली (Delhi) में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा (Mahila Morcha of BJP)और दिल्ली प्रदेश इकाई ने बिहार भवन (Bihar Bhavan) पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका गया।

इस्तीफा दें नीतीश कुमार
विरोध प्रदर्शन (Protest) के मौके पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण, अश्लील और अभद्र है। उन्हें इस पर न केवल महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए बल्कि इस्तीफा भी दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया बिहार विधानसभा में ऐसी भाषा में बोलता है, जिससे किसी का भी शर्म से सिर झुक जाए। विधानसभा में इस तरह की भाषा के इस्तेमाल से साफ कल्पना की जा सकती है, वहां महिलाओं की क्या दुर्दशा होगी।

यह भी पढ़ें – Nepal : भूकम्प से 10 हजार मकान जमींदोज,67 हजार से अधिक लोग विस्थापित! जानिये, कहां था केंद्र

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.